रूस यात्रा पर है विदेश मंत्री एस जयशंकर

रूस का रणनीतिक साझीदार होने के साथ रूस का पुराना और सच्चा दोस्त होने के अलावा विश्व राजनीति में बढ़ती धमक के बूते भारत ने आठ माह पुराने संघर्ष की समाप्ति की उम्मीद जगा दी है।

रूस यात्रा पर है विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर रूस की यात्रा पर हैं। एस जयशंकर अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात करने के लिए सोमवार को राजधानी मॉस्को पहुंच चुके हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर जयशंकर की यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। रूसी संघ के विदेश मामलों के मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि आठ नवंबर को मॉस्को में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे।

जयशंकर ने इससे पहले आखिरी बार जुलाई 2021 में रूस का दौरा किया था और उसके बाद अप्रैल 2022 में रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने नई दिल्ली की यात्रा की थी। दोनों मंत्री आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में बातचीत करेंगे। इस दौरान आर्थिक, वित्तीय, ऊर्जा, सैन्य-तकनीक, मानविकी, रिसर्च तथा डेवलपमेंट की दिशा में प्रभावी सहयोग की नीति तैयार पर बात होगी। इसके अलावा व्यापार, निवेश, ट्रांसपोर्टतथा ऊर्जा परियोजना पर भी बात किये जाने की उम्मीद है।

यूएन चार्टर के मुताबिक भारत और रूस जरूरी मुद्दों और नियमों का समर्थन करते हैं। साथ ही दोनों देश सामान एजेंडे की वकालत करते हैं। इसके अलावा इन दोनों देश बाक़ी देशों के बीच परिणामदायक संवाद पर फोकस करते हैं।

भारत और रूस की इस मुलाक़ात को यूक्रेन और रूस में तैनात रहे भारतीय दूतों ने भी अहम बताया है इसके अलावा इस यात्रा पर बाक़ी दुनिया की भी निगाह तिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *