कांग्रेस से आये हार्दिक और अल्पेश को टिकट दे सकती है भाजपा

गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव में हार्दिक पटेल की मज़बूत भागीदारी के आसार बन रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हार्दिक पटेल को भाजपा टिकट दे सकती है।

कांग्रेस से आये हार्दिक और अल्पेश को टिकट दे सकती है भाजपा

उम्मीद की जा रही है कि पाटीदार आंदोलन के ज़रिये गुजरात की राजनीति में तहलका मचाने वाले हार्दिक पटेल इस चुनाव में अपनी किस्मत ज़रूर आज़मायेंगे। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हार्दिक पटेल को भाजपा विरामगाम सीट पर उतार सकती है। उम्मीदवारी की सूची में ओबीसी आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले अल्पेश ठाकोर पर भी भाजपा की निगाहे करम के आसार हैं। हार्दिक और अल्पेश को हाथों हाथ लिए जाने का एक और कारण उनका कांग्रेस से आना भी है। जिसे भाजपा हर कीमत पर अहमियत देना चाहेगी।

जानकारी के मुताबिक 2017 विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस तथा अन्य कई पार्टियों से आने वाले नेता टिकट पाने के इच्छुक हैं। इनमे कई कांग्रेसी चेहरे हैं।

182 सदस्यीय वाली विधानसभा में भाजपा का लगातार 27 साल से कब्जा है। भाजपा अगर कांग्रेस को इस बार टिकट देती है तो ऐसा करने पर पुराने नेताओं के साथ सम्बन्ध बिगड़ने का भी खतरा है। इसकी मिसाल और तजुर्बा हिमाचल प्रदेश में पार्टी के बागी से लिया जा सकता है। फिलहाल भाजपा हर नज़रिये से तोल मोल कर ही टिकट देगी मगर कयास यही है कि नए का नखरा उठाने में पार्टी पुराने विधायकों का टिकट काट सकती है।

गुजरात में पहली और 5 दिसंबर को मतदान है। भाजपा और कांग्रेस के के साथ इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। इस चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *