देश की अर्थव्यवस्था को 5जी से मिलेगा बड़ा योगदान

नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था में अगले डेढ़ दशकों में 5जी से 450 अरब डॉलर का योगदान होने वाला है। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार कही। उन्होंने आगे बताया कि इससे देश की प्रगति और रोजगार निर्माण के अवसर को गति मिलेगी।

देश की अर्थव्यवस्था को 5जी से मिलेगा बड़ा योगदान

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि 21वीं सदी के संपर्क यानी कनेक्टिविटी, देश की प्रगति की गति को निर्धारित करेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक डाक टिकट भी जारी किया औरआईआईटी मद्रास के नेतृत्व में कुल आठ संस्थानों द्वारा बहु-संस्थान सहयोगी परियोजना के रूप में विकसित 5जी टेस्ट बेड की भी शुरुआत की।

https://twitter.com/ilbnews24/status/1526483896317005830

प्रधानमंत्री मोदी ने इस परियोजना से जुड़े शोधार्थियों और संस्थानों को बधाई दी और कहा मुझे देश को अपना, खुद से निर्मित 5जी टेस्ट बेड राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे दूरसंचार क्षेत्र में क्रिटिकल और आधुनिक टेक्नॉलॉजी की आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक अहम कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *