ज़ोया अख्तर की फिल्म में स्टार किड्स की एंट्री

एक साथ कई स्टार किड्स दिखेंगे अब परदे पर। जाह्नवी के बाद बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर भी जल्द ही बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। ख़ुशी जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से ऐक्टिंग डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के अलावा अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी लीड रोल में नजर आएंगे।

ज़ोया अख्तर की फिल्म में स्टार किड्स की एंट्री

बोनी कपूर ने बताया कि साल 2018 में जब जाह्नवी ने ईशान खट्टर के साथ ‘धड़क’ फिल्म में डेब्यू किया था, तबसे खुशी ने ऐक्टिंग में करियर बनाने की इच्छा जाहिर की थी।

खुशी की बात करें तो वो ‘द आर्चीज’ से डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये फेमस कॉमिक बुक ‘आर्चीज’ का बॉलिवुड वर्जन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *