पुर्तगाल के सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के बेटे का गर्भ में ही निधन हो गया है जबकि बेटी सकुशल है। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्‍टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड रोनाल्‍डो ने ये जानकारी अपनी इंस्टा स्टोरी के माध्यम से दी।

जन्म से पहले ही हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे का निधन

रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने पिछले सालखबर दी थी कि दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। इन्हीं दोनों बच्चों की डिलीवरी के वक्त बेटे का गर्भ में ही निधन हो गया जबकि बेटी सुरक्षित है।

https://www.instagram.com/p/CcgHsWLLaf5/

इंस्टाग्राम पर रोनाल्‍डो ने लिखा- ‘बड़े ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि हमारे बेटे का निधन हो गया है। यह किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ा दुख है। केवल हमारी बेटी का जन्म हमें इस पल को कुछ आशा और खुशी के साथ जीने की हिम्मत देता है। मैं सभी डॉक्‍टर्स और नर्सेज का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्‍होंने काफी देखभाल की। हम इस खबर से बेहद टूटे हुए हैं और इस मुश्किल वक्‍त में लोगों से हमारी निजता बनाए रखने की अपील करते हैं। हम तुम्‍हें हमेशा प्‍यार करेंगे।’

हाल में यूरोपीय क्वालीफाइंग प्लेऑफ में रोनाल्डो की नेशनल फुटबॉल टीम पुर्तगाल नेउत्तरी मैसेडोनिया को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। रोनाल्डो का यह पांचवां फीफा विश्व कप होगा। रोनाल्डो को सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर की पहचान मिली है। अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड पहले से ही रोनाल्डो के नाम है। उनके पास 800 से ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *