राज्यपाल राम नाईक और अखिलेश ने दी ईद की बधाई

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। दोनों ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का पैगाम देता है।

ram naik and akhilesh

राज्यपाल ने कहा कि कि ईद का पर्व गरीबों तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिये तत्पर रहने की नई शुरूआत की प्रेरणा देता है। साथ ही साथ सभी धर्मों के लोगों को आपसी भाईचारे, एकता एवं मोहब्बत से मिलजुल कर रहने का भी पैगाम देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईद का पर्व देश एवं प्रदेश में भाईचारा, सहयोग और शांति को मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रमज़ान के मुबारक महीने के बाद ईद-उल-फितर का त्यौहार खुशी और मेल-मिलाप का पैग़ाम लेकर आता है। खुशियों का यह त्यौहार कौमी एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह सभी को समाज में अमन-चैन और साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ईद का त्यौहार पारस्परिक एकता, शांति और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *