सपा में भी बगावत, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल का इस्तीफा

 

अमरोहा। अमरोहा के पूर्व लोकसभा सांसद देवेंद्र नागपाल ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैबिनेट मंत्री महबूब अली और कमाल अख्तर के साथ साथ उन्होंने विधायक अशफाक खां पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। साथ ही समाजवादी पार्टी को भ्रष्टाचार की पार्टी बताया।

devendra nagpal

अमरोहा जिले के गजरौला स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए अमरोहा लोकसभा से पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने समाजवादी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हमारे वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है इसलिए वो पार्टी छोड़ रहे हैं।

देवेंद्र ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के जिले के नेताओं के परिवार वाले उगाही में लगे हैं। उन्होंने बसपा और कांग्रेस में जाने से मना करते हुए इशारों-इशारों में भाजपा की हिमायत की।

गौरतलब है कि देवेंद्र नागपाल ने फरवरी 2014 में ही रालोद छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था, लेकिन अब उन्होंने सपा समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ये सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से सपा की नीतियों से खफा चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *