किंग खान के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

शाहरुख खान बंगले ‘मन्नत’ सहित मुंबई के कई लोकेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पिछले दिनों एक अज्ञात व्यक्ति ने महाराष्ट्र पुलिस को फोन पर इस बम ब्लास्ट की धमकी दी थी। पुलिस ने उसके कॉल लोकेशन को ट्रेस करते हुए इस शख्स को जबलपुर में गिरफ्तार किया।

Arrested for threatening to blow up King Khan's bungalow

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस ने जबलपुर पुलिस को फोन करके सारी जानकारी साझा की। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम जितेश ठाकुर है जो जबलपुर के गंगानगर इलाके का है। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

जितेश ठाकुर पर आईपीसी की धारा 182, 505 और 506 के ताहत मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच में ये भी पाया कि वो व्यक्ति पहले भी कई दफा सीएम हेल्पलाइन और डायल 100 पर ऐसे फर्जी कॉल कर चुका है। पुलिस ने बताया, “इसके पीछे उसका कोई उद्देश्य नहीं। वो अक्सर शराब के नशे में ऐसी गलती कर बैठता है। उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं जिस वजह से वो परेशान है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *