मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत के खिलाफ सीरीज जीतना होगी – कप्तान एल्गर

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने न्यूलैंड्स में होने वाले निर्णायक टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा मैच बताया है।

मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि भारत के खिलाफ सीरीज जीतना होगी - कप्तान एल्गर

कप्तान डीन एल्गर का कहना है कि अगर उनकी टीम भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट और सीरीज जीत जाती है तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी जीत होगी। दक्षिण अफ्रीका और भारत केपटाउन में खेलने के लिए तैयार हैं।

कप्तान एल्गर ने कहा, “अगर हम भारत को केपटाउन में हरा देते हैं, तो यह मेरे करियर में अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत होगी। हम पिछले कुछ महीनों में बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब तक बहुत अच्छा क्रिकेट खेले हैं। हमारे साथ बहुत सी चीजें ठीक नहीं चल रही थीं, जिससे धीरे-धीरे सही किया जा रहा है और जितना हो सके उतना अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं।”

एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को जोहान्सबर्ग टेस्ट में नाबाद 96 रनों की पारी खेल जीत दिलाई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को 2-1 से हराना उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी. टीम के रूप में हमने पिछले टेस्ट में जो किया है, उसी को ध्यान में रखकर बेहतर करने की आवश्यकता है.” उन्होंने आगे कहा, “हम आगे की नहीं सोच रहे हैं, हम बस वर्तमान पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम पिछले मैच की तरह इस मैच में भी बेहतर करेंगे। हमारे लिए 2-1 से सीरीज जीतना बहुत बड़ी बात होगी, दुनिया के नंबर एक टीम को अपने घर में हराना हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी, जो प्रोटियाज करने जा रहे हैं।”

कप्तान एल्गर ने कहा “यह टेस्ट संभावित रूप से 10 वर्षों या 15 वर्षों में सबसे बड़ा मैच होने जा रहा है. मुझे लगता है कि यह हमारे सम्मान के लिए है. टेस्ट क्रिकेट में हमेशा वह गति होनी चाहिए। एक खिलाड़ी के रूप में मैं भी कुछ इसी तरह से देखने की कोशिश करता हूं, जिससे टीम को सफलता मिलती रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *