अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

नई दिल्ली: 14 जनवरी से पांच फरवरी तक वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। दिल्ली के बल्लेबाज यश ढल टीम की अगुआई करेंगे। आंध्र के एसके रशीद उप कप्तान होंगे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

ये जानकारी बीसीसीआई द्वारा दी गई। चार बार की विजेता भारतीय टीम को ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा के साथ रखा गया है। यश ढल आगामी एशिया कप के लये भी कप्तान चुना गया था जो 23 दिसंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होगा।

बीसीसीआई के मुताबिक़ – ‘अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से पांच फरवरी तक खेले जाने वाले आगामी आईसीसी अंडर-19 पुरूष क्रिकेट विश्व कप के लिये भारतीय टीम चुनी है।’ दिल्ली के धुल इससे पहले दिल्ली अंडर-16, अंडर-19 और भारत ‘ए’ अंडर-19 टीमों की अगुआई कर चुके हैं।

टूर्नामेंट में भारत सबसे सफल टीम है जिसने सबसे ज्यादा चार बार – 2000, 2008, 2012 और 2018 – में खिताब जीते हैं। भारत 2016 में और 2020 में उप विजेता रहा था। इस दौरान 14वें चरण में 16 टीमें खिताब के लिये 48 मैचों में आमने सामने होंगी।

टूर्नामेंट के प्रारूप में चार ग्रुप से प्रत्येक में से शीर्ष दो टीमें सुपर लीग तक पहुंचेंगी जबकि बची हुई टीमें 23 दिन की प्रतियोगिता में प्लेट ग्रुप में खेलेंगी. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 15 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।

चयनित भारतीय टीम इस प्रकार है –

यश ढल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (उप कप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल ताम्बे, आरएस हंगारेश्कर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी : रिशित रेड्डी, उदय शरण, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *