प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी ‘गंगा एक्सप्रेस वे’ का शिलान्यास करेंगे

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्‍तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। 36,230 करोड़ रुपये की लागत वाले गंगा एक्सप्रेस-वे को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के अंतर्गत बनाया जाएगा। ये एक्‍सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी 'गंगा एक्सप्रेस वे' का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले शाहजहांपुर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि उन्‍होंने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जाम न लगे इसलिए गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था बड़े मैदानों में की गई है। सुरक्षा में अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *