आज की बारिश और बर्फ़बारी बढ़ा सकती है जम्मू-कश्मीर में ठंड

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का एक राउंड हो चुका है इस बीच आज भी कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव के साथ ठंड महसूस की जा रही है।

आज की बारिश और बर्फ़बारी बढ़ा सकती है जम्मू-कश्मीर में ठंड

आज मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार तक कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह आज और कल के बीच गुजरेगा। अगले दो दिनों तक उत्तरी हवा चलने के आसार हैं। रात में ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

इस बीच श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जम्मू में वायु गणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 154 दर्ज किया गया है। वहीं जम्मू डिवीजन में आज अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जम्मू संभाग की तुलना में कश्मीर में इन दिनों ज्यादा ठंड पड़ रही है। जम्मू में वायु गणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 88 रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा गुलमर्ग में यहां अधिकतम तापमान 6 और न्यूनतम तापमान -7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इस हफ्ते तापमान ऐसा ही रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *