दूल्हे को पछाड़ आशिक ने भर दी दुल्हन की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा खड़ा रह गया और दुल्हन के प्रेमी ने उसकी मांग सिंदूर से भर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक गांव की बताई जा रही है।

दूल्हे को पछाड़ आशिक ने भर दी दुल्हन की मांग

शादी की रस्म चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को फूलों की माला पहनाने वाले थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की प्रेमी से बचने की कोशिश करती है, वहीं आदमी अपनी जेब से कुछ निकालने की कोशिश करता है और उसी समय लड़की के घरवाले उस आदमी पर हमला कर देते हैं।

पूरे वीडियो में दूल्हे को हाथ में हार पकड़े हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले दिन फिर उसी दूल्हे के साथ शादी समारोह आयोजित किया गया जबकि प्रेमी को घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *