भारत ‘कोवैक्सीन’ स्वीकृत टीकों की सूची में शामिल करेगा ब्रिटेन

लंदन, 9 नवंबर : ब्रिटेन सरकार ने कहा कि भारत के टीके ‘कोवैक्सीन’ को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्वीकृत कोविड-19 रोधी टीकों की सूची में 22 नवंबर को शामिल किया जाएगा। जिन लोगों ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित ‘कोवैक्सीन’ की दोनों खुराक ली हैं, उन्हें ब्रिटेन आने के बाद क्वारंटीन में नहीं रहना होगा।

भारत ‘कोवैक्सीन’ स्वीकृत टीकों की सूची में शामिल करेगा ब्रिटेन

भारत के लिए ब्रितानी उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटेन आने वाले भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। कोवैक्सीन समेत डब्ल्यूएचओ की आपात सूची में शामिल कोविड-19 रोधी टीके लगवा चुके यात्रियों को 22 नंवबर से पृथक-वास में नहीं रहना होगा।’’

विश्व स्वास्थ्य संगठन भारतीय टीके ‘कोवैक्सीन’ को आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए स्वीकृत टीकों की सूची (ईयूएल) में पहले ही शामिल कर चुका है। भारत में निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ को ब्रिटेन में स्वीकृत टीकों की सूची में पिछले महीने शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *