कोरोना के सक्रिय मामलों की दर मार्च 2020 के बाद निम्नतम स्तर पर

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर : देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की दर मार्च 2020 के बाद निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है और मौजूदा समय में यह 0.47 प्रतिशत है। इस बीच देश में गुरुवार को 74 लाख 33 हजार 392 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक एक अरब चार करोड़ से अधिक कोविड टीके लग चुके हैं।

कोरोना के सक्रिय मामलों की दर मार्च 2020 के बाद निम्नतम स्तर पर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रुवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14,348 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 42 लाख 16 हजार 550 हो गया है। इस दौरान 13 हजार 198 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,35,96,516 हो गयी है। सक्रिय मामले 345 बढ़कर एक लाख 64 हजार 161 हो गये हैं। इसी अवधि में 805 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 55 हजार 873 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.47 फीसदी, रिकवरी दर 98.19 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

सक्रिय मामलों में केरल अभी देश में पहले स्थान पर है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 1570 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या अब 78728 हो गयी है। वहीं 5460 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 4836928 हो गयी है। इसी अवधि में 708 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 30685 हो गयी है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले घटकर 22366 रह गये हैं जबकि 36 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 140134 हो गयी है। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 2112 बढ़कर 6445454 हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *