गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज़ होगी सिनेमाघरों में

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का आधिकारिक तौर पर अब सिनेमाघरों में रिलीज़ का रास्ता साफ़ हो गया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज़ होगी सिनेमाघरों में

एक आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने इसके ओटीटी रिलीज़ की अफवाहों को खारिज कर दिया। पेन फिल्म्स के सोशल मीडिया अकाउंट ने स्पष्ट कर दिया है कि ये फिल्मे केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बयान में कहा गया है- ‘ये शानदार बड़ी फिल्में बड़े पर्दे के अनुभव के लिए बनाई गई हैं और सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गंगूबाई काठियावाड़ी पूरी हो चुकी है और रिलीज होने के इंतजार में पाइपलाइन में है। सिनेमा एक्सपर्ट भी फिल्म मेकर्स के इस फैसले को चुनौती भरा और अच्छा बता रहे हैं। इससे पहले अक्षय कुमार की बेल बॉटम और कंगना रनौत स्टारर थलाइवी जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और यह सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में माहौल को सामान्य बनाने में कारगर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *