भारत को पहला स्वर्ण पदक अवनी लेखड़ा ने दिलाया

टोक्यो ,30 अगस्त : भारतीय पैरा एथलीटों के लिए टोक्यो पैरालम्पिक में सोमवार का दिन काफी शानदार रहा और उन्होंने स्वर्ण ,रजत और कांस्य पदक जीत डाले।


19 वर्षीया अवनी लेखड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 स्पर्धा में 249.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी करते हुए भारत को टोक्यो पैरालम्पिक का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

योगेश कथुनिया ने पुरुष डिस्कस थ्रो -ऍफ़ 56 स्पर्धा में 44.38 मीटर की सत्र की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वह सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचीं थीं लेकिन फ़ाइनल में उन्होंने वाकई कमाल का प्रदर्शन किया।

भारत ने भाला फेंक में दो पदक हासिल किये। दो बार के ओलम्पिक स्वर्ण विजेता देवेंद्र झाझरिया ने 64.35 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत जीता जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.01 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *