लुइसियाना के आपदा प्रभावित होने की घोषणा बिडेन ने की

वाशिंगटन 30 अगस्त : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने लुइसियाना राज्य के एक बड़ी आपदा से प्रभावित होने की घोषणा को मंजूरी दे दी है, जहां शक्तिशाली तूफान इडा ने रविवार दोपहर को दस्तक दी थी।

लुइसियाना के आपदा प्रभावित होने की घोषणा बिडेन ने की

व्हाइट हाउस ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। जानकारी के अनुसार इस घोषणा के तहत दी जाने वाली सहायता में अस्थायी आवास और घर की मरम्मत के लिए अनुदान शामिल हो सकता है। प्रभावित लोगों को 25 इलाकों में यह सहायता उपलब्ध करायी जा रही है, जिसमें असेंशन और ऑरलियन्स शामिल हैं।

इस तूफान की विभिषिका का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि केवल लुइसियाना इलाके में 10 लाख लोगों के घरों की बिजली कट चुकी है और उन्हें बगैर बिजली के रहना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *