डिप्रेशन में डेढ़ सौ किलो के हो गए थे अर्जुन कपूर

आज एक्टर अर्जुन कपूर का 36वां जन्मदिन है। अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। आज अर्जुन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है एक समय ऐसा भी था जब अर्जुन का वजन 150 किलो को पार कर चुका था।

डिप्रेशन में डेढ़ सौ किलो के हो गए थे अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर की जिंदगी उस समय डिस्टर्ब हुई जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ। इस तलाक ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया था। अर्जुन उन दिनों डिप्रेशन ज्यादा खाने लगे थे और 16 साल की उम्र में उनका वजन 150 किलो से भी पार पहुंच गया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्थमा भी हो गया था और वह ज्यादा लंबे समय तक भाग दौड़ नहीं कर पाते थे।

समय के साथ अर्जुन ने खुद को बदला। ये बदलाव उनकी पर्सनैलिटी में भी नज़र आया और आज अर्जुन अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं साथ ही लोग उन्हें उनके रिलेशनशिप की वजह से भी यद् रखते हैं। मलाइका अरोड़ा के साथ उनके रिलेशनशिप की बात जब मीडिया को पता चली तो लोग हैरान रह गए थे। मगर दोनों अब एक साथ हैं और एक-दूसरे के साथ की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *