जैगुआर लैंड रोवर इंडिया को कहा जा रहा है फ्यूचर की टेक्नोलॉजी

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया की नई जैगुआर F-PACE SVR की बुकिंग इंडिया में हो गई है। इसमें नए F-PACE SVR के इंटीरियर को और भी शानदार अंदाज़ में बनाया गया है। साथ ही रिवाइज्ड केबिन के साथ इसकी स्पीड कंट्रोल को भी बढ़ाया गया है।

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया को कहा जा रहा है फ्यूचर की टेक्नोलॉजी

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया में कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं जो इसे बेहद खास बनाते हैं। इसकी टेक्नोलॉजी को फ्यूचर की टेक्नोलॉजी भी बताया जा रहा है। ये कार दिखने में जितनी खुबसूरत है उतने ही शानदार इसके फीचर भी हैं।

जैगुआर SV’s के इंजीनियरों ने तेज थ्रॉटल रेस्पोंस प्रदान करने, सस्पेंशन की सेट-अप को मजबूत करने, स्टीयरिंग को ऑप्टिमाइज करने और एग्जॉस्ट मैपिंग को बढ़ाने के लिए सॉफ्टवेयर को फिर से कैलिब्रेट किया है। कार के फ्रंट और रियर टू-पीस डिस्क ब्रेक को नए पावर बूस्टर का सपोर्ट दिया है।

इस कार में इंटेलिजेंट ड्राइवलाइन डायनामिक्स स्टैण्डर्ड ऑल-व्हील का उपयोग किया गया है। इसमें पहले से ही स्थिति के अनुसार एक्शन करने वाले सॉफ्टवेयर की मदद से कार के टार्क को सामान रूप से आगे और पीछे एक्सल को बांटता है जो उबड़ खाबड़ रास्तो में भी आराम से कंट्रोल की सुविधा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *