बिस्वा सरमा लेंगे असम के नये मुख्यमंत्री की शपथ

गुवाहाटी 10 मई : हिमंत बिस्वा शर्मा सोमवार काे यहां एक सादे समारोह में असम के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

बिस्वा सरमा लेंगे असम के नये मुख्यमंत्री की शपथ

राज्यपाल जगदीश मुखी शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में श्री शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। काेरोना वायरस के कारण लागू दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इसमें सीमित संख्या में ही अतिथि मौजूद रहेंगे।

श्री शर्मा के साथ 14 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। श्री शर्मा निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के स्थान पर नयी भाजपा सरकार का गठन करेंगे।

भाजपा ने अपने गठबंधन सहयोगी यूपीपीएल और असम गण परिषद के साथ मिलकर 72 सीटों पर जीत हासिल की है जो 126 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए आवश्यक 64 के आंकड़े से आठ अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *