बंगाल में अमित मित्रा के साथ 42 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कोलकाता 10 मई : पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा तथा 42 नवनिर्वाचित विधायकों ने यहां राजभवन में कोविड दिशानिर्देशों के कारण आयोजित एक सादे समारोह में सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली।

बंगाल में अमित मित्रा के साथ 42 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इन मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। तीन कैबिनेट मंत्रियों श्री मित्रा, श्री ब्रात्या बसु और श्री रतिन घोष ने वर्चुअल तरीके से शपथ ली।


श्री घोष और श्री बसु कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं बीमारी के कारण चुनाव नहीं लड़ने वाले श्री मित्रा ने भी वर्चुअल तरीके से शपथ ली।


श्री घोष और श्री बसु कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं बीमारी के कारण चुनाव नहीं लड़ने वाले श्री मित्रा ने भी वर्चुअल तरीके से शपथ ली।

तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी नीत सरकार के पहले दो कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे श्री मित्रा को फिर से वित्त मंत्री बनाये जाने के संकेत हैं। गत पांच मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली सुश्री बनर्जी की ओर से नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों का बंटवारा जल्द ही किये जाने की संभावना है।


नये मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक समुदाय की सात मंत्रियों समेत कुल नौ महिलायएं शामिल हैं।


नये मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक समुदाय की सात मंत्रियों समेत कुल नौ महिलायएं शामिल हैं। इसके अलावा पूरे राज्य के 20 जिलों के विधायकों तथा अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय को भी उच़ित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *