भारतीय मूल के अद्वय जैन ने तीन साल की उम्र में किताब लिखकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

यूएस में रहने वाले भारतीय मूल के एक छोटे बच्चे अद्वय जैन ने सिर्फ़ 3 साल की उम्र में किताब पब्लिश करके गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मात्र तीन साल की उम्र में किताब लिखकर भारतीय मूल के अद्वय जैन ने अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवा दिया है। अपने प्री-स्कूल में चीजों को देखने के बाद उन्होंने इन पर लिखना शुरू कर दिया था।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अद्वय जैन का जन्म 23 अप्रैल, 2022 को यूएसए के न्यू जर्सी के मॉनमाउथ जंक्शन में हुआ था। इस बच्चे ने ‘डिनो लर्न्स नॉट टू वेस्ट फ़ूड’ नाम की एक किताब पब्लिश की है। यह किताब खाने की कद्र करने और उसे बर्बाद न करने का मैसेज देती है। किताब को लिखने का आइडिया उन्हें अपने प्री-स्कूल से मिला। स्कूल में उन्होंने देखा कि कई बच्चे टिफिन का खाना नहीं खाते हैं और इसे बर्बाद कर देते हैं। अपनी किताब में अद्वय ने टिफिन को खत्म करने और खाना बर्बाद न करने की बात लिखी है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 3 साल का एक बच्चा मेल कैटेगरी में किताब पब्लिश करने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र का इंसान बन गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 3 साल के बच्चे के लिए यह रिकॉर्ड 3 अप्रैल, 2026 को न्यू जर्सी में कन्फर्म किया गया था।माना जा रहा है कि उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे तोड़ना काफी मुश्किल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अद्वय जैन को किताब लिखने का आइडिया स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान अपने एक्सपीरियंस से आया। उन्होंने रोज़मर्रा की ज़िंदगी के एक आम तजुर्बे को बच्चों के लिए लेसन प्लान में बदल दिया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 3 साल के बच्चे के लिए यह रिकॉर्ड 3 अप्रैल, 2026 को न्यू जर्सी में कन्फर्म किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अब अद्वय चार साल के होने वाले हैं और अपनी दूसरी किताब लिखने की तैयारी कर रहे हैं। अद्वय अब इस किताब का दूसरा हिस्सा लिख रहे हैं। इसमें उनका कैरेक्टर डिनो लाइफ के बाकी जरूरी पहलुओं पर बात करेगा और सबक सिखाने का काम करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *