लॉकडाउन में हिसार के गोदारा दम्पती ने फार्महाउस में लगा दिए 25 हजार पेड़

हिसार, 17 दिसम्बर :हरियाणा के आबकारी एवं कराधान विभाग से पूर्व आयुक्त जोगिंदर गोदारा और उनकी धर्मपत्नी शारदा गोदारा ने हजारों औषधीय और फलदार पेड़ लगा कर किसानों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया।


गोदारा दम्पती फरीदाबाद में भी पर्यावरण के प्रति काफी जन जगरूकता अभियान चलाए हुए हैं। वे अपने पुरुषार्थ से आज हरियाणा-पंजाब-हिमाचल और राजस्थान के किसानों के लिए मिसाल बन चुके हैं। कोरोना काल का सदुपयोग कर पर्यावरण के प्रति गंभीरता दिखाते हुए फलदार और औषधीय पौधे लगा कर इन्होंने अपनी ऊर्जा सकारात्मक बनाए रखी।

कोरोना आपदाकाल के समय लॉकडाउन के खाली समय का सदुपयोग और अपनी दिमागी एवं शारीरिक ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए दम्पती ने अपने स्वयं को बागवनी के प्रति समर्पित किया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-नौ पर हिसार से फतेहाबाद की ओर 22 किलोमीटर पर स्थित अपने फार्म हाउस में दम्पति ने लॉकडाउन के समय 25 हजार से अधिक फलदार एवं औषधीय पेड़ पौधे लगा कर कीर्तिमान बनाया है।

वहीं उनकी धर्मपत्नी शारदा गोदारा ने इसी समय को सकारात्मक कार्य में परिवर्तित करते हुए वेस्ट मेटीरियल से शो पीस गमले बनाये। वेस्ट मैटेरियल को लैंडस्केपिंग में इस्तेमाल किया। अपने पति का साथ देते हुये सैकड़ों किस्म के औषधीय पौधे लगाए जिसमे कैंसर जैसी भयानक बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले पेड़ पौधे भी शामिल हैं। इन्होंने अपनी बागवानी में आंवला-खजूर, मौसमी किन्नू, लैमन पत्ता, कड़ी पत्ता और विभिन्न तरह की सब्जियों सहित फलों के बेहतरीन किस्म के पेड़ पौधे लगाए हैं।

श्री गोदारा ने बताया कि उन्होंने इन पौद्याें में कभी रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं किया और स्वयं की बनाई ऑर्गेनिक खाद इस्तेमाल की है। उनकी फार्महाउस में 70 से अधिक विभिन्न किस्मों के पेड़ पौधे लगे हुए हैं। अब तक 25 हजार से अधिक पेड़ पौधे लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्याालय से डा. राजबीर बूरा के मार्गदर्शन में उन्होंने बागवानी को अपनाया और सफल हुए। उन्होंने कहा कि अगर किसान के पास अगर थोड़ी भी जमीन है तो वह बागवानी कर अपना अर्थिक स्तर मजबूत कर सकता है।

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान के किसान उनके इस काम को देखने के लिए आते हैं और वह उन्हें आवश्यक जानकारी भी देते हैं।

श्री गोदारा के अनुसार सैंजन एक ऐसा पौधा है जो कैंसर रोग को खत्म में अहम भूमिका निभाता है। सैंजन पेड़ पर फलियां लगती हैं अगर रोजाना इन फलियों की सब्जि बना कर खाई जाये तो कैंसर जैसी घातक बीमारी खत्म हो जाती है। इसके इस्तेमाल से आदमी कैंसर से जैसे रोगों से बच जाता है। ऐसे में उनकी अपील है कि अपने घर इस तरह का एक पेड़ पौधा जरुर लगना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इस पेड़ का चारा पशुओं को दिया जा सकता है। उनके बाग में काफी ऐसे पेड़ पौधे हैं जिनका वह रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल करते हैं।
श्रीमती गोदारा वेस्ट मेटीरयल से बनी वस्तुओं को घर में साज सज्जा के लिए उपयोग में लाती हैं और अन्य महिलाओं को भी जागरुक कर रही है कि कैसे यह बेकार सामग्री आम जीवन में उपयोग में आ सकती है।

उन्होंने इस सामग्री का इस्तेमाल कर उनमें पेड़ पौधे लगाने तथा घर में पड़ी पुरानी वस्तुओं को साज सज्जा में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति काफी सजग होने की जररुत है ऐसे में लोगो को पैड़ पौधे काटने के बजाए इन्हें लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने बताया फररीदाबाद में उन्होंने पर्यावरण के प्रति लोगो में जागरुकता लाने का काम किया है तथा पेड़ पौधे लगाने का यह काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *