ट्रम्प की 2016 चुनावी जीत में रूसी हैकरों की भूमिका नहीं: पुतिन

मॉस्को, 17 दिसंबर : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हैकर्स ने न तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव जीतने में मदद की और न ही किसी भी तरह से आंतरिक राजनीतिक मामलों में दखलंदाजी की।


श्री पुतिन ने कहा, “रूसी हैकरों ने अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव में विजय हासिल करने में कोई मदद नहीं की और न ही विश्व के शक्तिशाली देश के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी की। यह सब सुनी-सुनायी या अफवाह है यह रूस और अमेरिका के बीच रिश्तों में दरार डालने का षड़यंत्र है। यही एक कारण है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की वैधता को स्वीकारा न जाए।”
उन्हेांने कहा कि परिणामस्वरूप रूस-अमेरिका के बीच यह संबंध अमेरिका की नीति का शिकार बन गया। राष्ट्रपति ने कहा हम आशा व्यक्त करते हैं कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन के कार्यकाल में दोनों देश के संबंध में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *