गोलीबारी के बाद न्यूयॉर्क में हवाईअड्डे पर टर्मिनल खाली कराया गया

न्यूयॉर्क। गोलीबारी की खबर के बाद पुलिस न्यूयॉर्क सिटी के जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक टर्मिनल को खाली कराया गया। हवाई अड्डा पुलिस का कहना है कि उसे कल (स्थानीय समयानुसार) रात करीब साढ़े नौ बजे टर्मिनल आठ पर गोली चलने की खबर मिली।

NEW YORK

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग से सहायता मांगी गई। अभी किसी के हताहत होने या किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

पुलिस का कहना है कि वह यह पुष्टि करने में सक्षम नहीं है कि असल में कोई गोली चली या नहीं। उसने क्षेत्र को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया।

उसने कहा कि बाद में उसने टर्मिनल एक को बंद कर दिया क्योंकि वहां भी गोली चलने की खबर थी। हवाईअड्डे जाने वाले एक्सप्रेस-वे को भी बंद कर दिया गया। तत्काल कोई अन्य सूचना उपलब्ध नहीं है। जांच जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *