श्रीलंका ने गिरफ्तार किये तमिलनाडु के मछुआरे, राज्यों ने उठाई इनकी रिहाई की मांग

चेन्नई 16 दिसंबर : श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 36 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्यवाई करीब आठ माह के अंतराल के बाद भारतीय मछुआरों के खिलाफ की गई है।

गत मंगलवार को श्रीलंका ने इन मछुआरों को श्रीलंका के अधिकार क्षेत्र वाले पानी में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस बीच राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर से मछुआरों की रिहाई के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना और तटरक्षक बल के एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मछुआरे कई नावों पर सवार हो कर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार कर श्रीलंका के अधिकार क्षेत्र वाले पानी में मछली पकड़ रहे थे।

इनमें से 22 मछुआरों को डेल्फ्ट द्वीप के पास समुद्र में गिरफ्तार करते हुए उनकी तीन नावों को जब्त कर लिया गया है। इसी प्रकार 14 अन्य मछुआरों को मन्नार की खाड़ी में गिरफ्तार किया गया तथा उनकी दो नौकाएं जब्त कर ली गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *