ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने स्टीव स्मिथ की वापसी पर कहा…

एडिलेड, 16 दिसंबर :ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने जानकारी दी है कि टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रहे दिन रत के टेस्ट में उतरने के लिए फिट हैं।

स्मिथ को पीठ में सूजन के कारण मंगलवार का अभ्यास सत्र बीच में छोड़कर जाना पड़ा था। लेकिन पेन ने उम्मीद जताई है कि वह पहले टेस्ट के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। ओपनर डेविड वार्नर चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में स्मिथ का वापस लौटना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सुखद संकेत हो सकता है।

टिम ने पत्रकारों को बताया -“डेविड वार्नर पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे लेकिन हमें स्मिथ के खेलेने की उम्मीद है। उनकी तैयारी काफी अच्छी चल रही है। उनके लिए एक दिन का आराम अच्छा माना जा सकता है।”

टीम ने कहा, “कल उनकी पीठ में दर्द या खिंचाव रहा हो लेकिन वह सामान्य तरीके से उठते हैं और रन बनाने के तरीके आसानी से ढूंढ लेंगे जैसा कि वह हमेशा करते आए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *