योगी सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तलाश रही है फिल्म सिटी की संभावना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकर नोयडा में 10 हजार एकड़ में विश्वस्तरीय फिल्म सिटी बनाने के ऐलान के बाद अब पूर्वी प्रदेश में भी फिल्म सिटी की संभावना तलाश रही है ।

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने फिल्म सिटी का दायरा बढ़ाते के प्रयास में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी नोयडा से छोटी फिल्म सिटी बनाने पर गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माताओं का इस राज्य में बढ़ते रुझान को देखते हुए किया जा रहा है। वाराणसी से सटे मिर्जापुर में फिल्म सिटी बनने की ज्यादा संभावना है।

राज्य के सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी फिल्म सिटी बनाने को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। वाराणसी के आसपास इसके निर्माण पर बात चीत चल रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए 500 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। ऐसा होने पर काशी का क्षेत्र फिल्म उद्योग का बड़ा केंद्र बन सकता है।

इस बीच उत्तरप्रदेश में लगभग150 फिल्मों की शूटिंग होने की चर्चा है। फिलहाल जॉन अब्राहम की लखनऊ में सत्यमेव जयते पार्ट -2 की शूटिंग के अलावा कई वेब सीरीज की शूटिंग भी जारी है । उत्तर प्रदेश में पचास प्रतिशत या उससे अधिक शूटिंग करने पर राज सहायता भी दी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *