न्यूयॉर्क मस्जिद के पास गोलीबारी में इमाम सहित दो लोगों की मौत

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में हुई गोलीबारी में एक इमाम और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गोलीबारी का मकसद अब तक साफ नहीं हो पाया है।

new york mosque

क्वीन्स से लगे हुए ओज़ोन पार्क स्थित एक मस्जिद के पास कल दोपहर दो बजे से कुछ पहले गोलियां चलाई गईं। जानकारी के मुताबिक  दोनों घायल व्यक्तियों को पास के जमैका अस्पताल में ले जाया गया, जहां इमाम मौलाना अकोन्जी को मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई।

पुलिस को इस गोलीबारी का मकसद अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि उन पर उनके मजहब के कारण हमला किया गया है। पुलिस के अनुसार इन दोनों व्यक्तियों पर एक भगोड़े संदिग्ध ने पीछे से गोली चलाई, जिसे घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बंदूक के साथ घटनास्थल से भागते हुए देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *