पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन

 

जम्मू।लगभग 4 महीने के शांति काल के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन करते हुए आज जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की नापाक हरकत की। जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए फायरिंग की।

poonch

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने यहां कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघषर्विराम का अकारण उल्लंघन किया।’’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में तड़के तीन बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की तथा भारी मोर्टार दागे। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे सैनिक समुचित जवाब दे रहे हैं और अंतिम खबर मिलने तक हमारे सैनिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ। गोलीबारी अब भी जारी है।’’

10 अप्रेल के लंबे अंतराल के 4 महीने के बाद ये पहला वाक्या है जब पाकिस्तान की तरफ से सीज़फायर का उल्लंघन किया गया। इससे पहले भी आखिरी बार पुंछ सेक्टर में ही सीज़फायर का उल्लंघन किया गया था। इससे पहले भी 18 सितंबर 2015 को पुंछ के बालाकोट इलाके में सीज़फायर उल्लंघन की खबरें आती रही हैं। ऑफिसर के मुताबिक, ‘पिछले साल पाकिस्तान ने 405 बार गोलीबारी की जिसमें 16 नागरिकों समेत 71 के घायल होने की खबरें थी।

जबकि अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर एलओसी पर हुई सीज़फायर उल्लंधन की घटनाओं को जोड़कर कुल 253 बार पाकिस्तान की ओर से ये नापाक हरकत की गई। सीज़फायर उल्लंघन का खामियाज़ा आम नागरिकों को भी भुगतना पड़ा। जिसमें पिछले साल करीब 8000 लोगों को अपने घरों से दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *