यूपी BJP अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने योगी के मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के ‘एक-व्यक्ति, एक-पद’ के नियम को ध्यान में रखते हुए इस्तीफा सौंपा है। सिंह को पिछले महीने राज्य भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा वह योगी आदित्यनाथ सरकार में परिवहन मंत्री भी थे।

सिंह के इस्तीफे के साथ योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में अब 42 मंत्री हैं। इनमें 21 कैबिनेट मंत्री, आठ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्य मंत्री शामिल हैं। मंत्रालय में फिलहाल 18 रिक्त पद हैं।

उत्तर-प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार को अचानक टाल दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से मंत्रिमंडल का विस्तार रोका गया है। सोमवार सुबह 11 बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई थीं। राजभवन में आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई जानी थी। बड़ी संख्या में विधायकों और मंत्रियों को राजधानी में रविवार रात तक पहुंचने के निदेर्श भी दे दिए गए थे। हालांकि राजभवन में देर रात तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *