बिहार में इंसेफ़लाइटिस से 56 बच्चों की मौत

बिहार में एक बार फिर इंसेफ़लाइटिस या दिमाग़ी बुख़ार के कारण कुछ ही दिनों में 56 बच्चों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटो के दौरान मुजफ्फ़रपुर के दो अस्पतालों में भर्ती 5 बच्चों की मौत हो गयी। वहीं, इस बीमारी से ग्रसित 23 नए बच्चों को मंगलवार को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सिर्फ़ एसकेएससीएच में इस गर्मी के मौसम में 15 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। इंसेफ़लाइटिस बुख़ार से पीड़ित बच्चों को ए-ई-एस मान कर सिम्टम्स के आधार पर इलाज होता रहा है।

इन बच्चों की मौत के साथ बीते 11 दिनों में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 56 हो गई है। वहीं, नए भर्ती बच्चों को मिलकर 154 पीड़ित सामने आ चुके हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार अधपकी लीची भी इस बुख़ार का एक कारण है। दरअसल लीची में पाया जाने वाला एक विशेष प्रकार का तत्व इस बुख़ार का कारण हो सकता है।

हर साल उत्तर भारत में कई बच्चे इंसेफ़लाइटिस की भेंच चढ़ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *