रविवार को फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित यह एक सटायर और कॉमेडी फिल्म है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को अच्छी खासी तारीफें मिली हैं। फिल्म ‘डुग डुग’ के ट्रेलर की शुरुआत एक एक्सीडेंट से दिखाई गई है। इस हादसे के समय एक बाइक सवार की मौत हो जाती है।
घटना के बाद बाइक को पुलिस वाले एक जगह खड़ा कर देते हैं लेकिन वह बाइक पहली वाली लोकेशन पर पहुँच जाती है। बाद में पेट्रोल निकाल दिया जाता है मगर उसके बाद भी यही स्थिति बनी रहती है।
इस बीच नया बदलाव यह आता है कि इस बाइक को अब गांव वाले पूजन लगते हैं। उन्हें यह एक चमत्कार की तरह नज़र आने लगता है। हालाँकि कहानी को लेकर यह भी कहा गया है कि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। वहीँ इस कहानी को कॉमेडी और सटायर अंदाज में डायरेक्टर ने बड़े ही दिलकश अंदाज़ में पेश किया है।
ख़ास बात यह है कि फिल्म ‘डुग डुग’ से अनुराग कश्यप और कई दिग्गज फिल्ममेकर भी जुड़े हैं। इस फिल्म को ऋत्विक प्रतीक ने ही लिखा है। फिल्म को अनुराग कश्यप, निखिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवानी और वसन बाला जैसे फिल्ममेकर बातैर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का सहयोग मिला है।