आगरा के होटल में लगी आग, मशक्कत से पाया गया काबू

आगरा। मंटोला थाना क्षेत्र की घनी आबादी वाले सदर भट्टी के पास बने तीन मंजिला ‘जिज्ञासा होटल’ में आग लगने से हड़कंप मच गया।

AGRA

घनी आबादी वाले इलाके में बने इस होटल के बेसमंट से लेकर होटल की तीसरी मंजिल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग होटल के बेसमेंट में लगी थी। चंद मिनटों में लेदर में लगी आग ने पूरे होटल को अपने आगोश में ले लिया। वहीं होटल में लगी आग को काबू में करने के लिए जहां एक तरफ दमकल कर्मियों को जान पर खेल कर आग को काबू करता देखा गया। वहीं आग के चलते खुद को बड़े नुकसान से बचाने के लिए व्यापारी अपनी जान को जोखिम में डालकर बाजार में घुसकर कीमती सामान को बाहर निकालते देखे गए। पूरे होटल में धुएं का गुबार था जिससे किसी बड़े हादसे की संभावना और ज्यादा बढ़ गई थी। होटल में रह रहे पर्यटकों को आग लगने के बावजूद कोई सूचना नहीं दी गई। पर्यटकों को खुद वहां से भाग कर अपनी जान बचाते हुए देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *