शत्रुघ्न सिन्हा ने  किया इशारा, कहा- तेरी महफिल में हम ना होंगे

अपनी पार्टी पर लगातार कटाक्ष करने वाले बिहार के पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को ट्विटर पर शायराना अंदाज में ट्वीट किया। उन्होंने इशारों ही इशारों में कई बातें कहीं।

ट्वीट पर उन्होंने लिखा सर, राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है। नेतृत्व जो कर रही है और कह रही है, क्या लोग उसपर विश्वास कर रहे हैं? शायद नहीं। जनता से किए गए वादे अभी भी पूरे होने बाकी हैं। जो अब पूरा हो भी नहीं पाएंगे। आशा, इच्छा और प्रार्थना, हालांकि मैं अब आपके साथ नहीं रह सकता। उन्होंने कहा मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, (शायद) तेरी महफिल में लेकिन हम न होंगे।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व से नाराज चल रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल मामले से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो जाना शर्म की बात है।

 

उन्होंने जल्द ही भाजपा छोड़ने के संकेत भी दिए थे। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। वहां से निकलने के बाद पत्रकारों से मुखातिब सिन्हा ने भाजपा छोड़ने के बाबत पूछे जाने पर कहा, “अब तो घड़ी नजदीक ही आ रही है। इंतजार कीजिए, परिणाम मिलेंगे और अच्छे मिलेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *