भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, लगता है 2024 में चुनाव नहीं होंगे

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने लोकसभा चुनाव के पहले एक विवादास्पद बयान में कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद देश में चुनाव की जरूरत नहीं होगी, इसके लिए मैं मोदी की सुनामी को धन्यवाद देता हूं।


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि देश में जाग्रृति आई है। मुझे लगता है कि इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा। केवल यही चुनाव है, इस देश के लिए प्रत्याशी जितवाने का काम करेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि इस तरह की खबरें आ रही है कि इस चुनाव में भाजपा उन्नाव से साक्षी महाराज का टिकट काट सकती है। इस पर उन्होंने पार्टी को ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो परिणाम अच्छे नहीं आएंगे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि टिकट नहीं मिलने पर भी वह पार्टी के लिए प्रचार करना जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *