सऊदी अरब परमाणु रिएक्टर बनाएगा प्रिंस का एलान

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन सलमान ने देश का पहला परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए योजना की घोषणा की है। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ने इस की जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक, क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन सलमान ने सोमवार को इस योजना की आधारशिला भी रख दी है। यह रिएक्टर सऊदी अरब का पहला रिएक्टर होगा। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि ये रिएक्टर किस तरह का होगा। इस बात पर भी सस्पेंस बना हुआ है कि इस रिएक्टर का उद्देश्य क्या होगा।

 

इस परमाणु रिएक्टर को सऊदी अरब के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है। लेकिन इसका इस्तेमाल परमाणु शोध और परमाणु हथियार विकास के लिए किया जाएगा या नहीं, इस बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है।

 

सऊदी अरब की अगले दो दशक में 16 परमाणु रिएक्टर बनाने की योजना है जिस पर लगभग 80 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है। बता दें कि सऊदी अरब पूरी दुनिया में तेल का सबसे बड़ा निर्यातक है। फिलहाल सऊदी अरब अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए तेल और प्राकृतिक गैस पर निर्भर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *