फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या

अयोध्या। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दीपावली के अवसर पर फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा- अयोध्या हमारी आन-बान-शान है और इसकी पहचान भगवान राम से होती है इसलिए जनपद फैजाबाद का नाम भी आज से अयोध्या होगा।

योगी आदित्यनाथ ने दशरथ के नाम पर मेडिकल कॉलेज और श्रीराम के नाम पर एयरपोर्ट बनाने का भी ऐलान किया। इसके बाद राम की पैड़ी पर 3 लाख दीये जलाए गए। यूपी सरकार की कोशिश इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की है।

योगी ने कहा कि अयोध्या में राम राज्य की परिकल्पना अब साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के साथ दुनिया की कोई ताकत अन्याय नहीं कर सकती। पूरा देश जान रहा है अयोध्या क्या चाहती है?

इससे पहले कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का राजतिलक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *