तैमूर नगर हत्‍याकांड : एसएचओ और सब इंस्‍पेक्‍टर भी हुए सस्‍पेंड

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तैमूर नगर में रविवार को सड़क पर रूपेश की हत्‍या के मामले में दो और पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया गया है. अबतक इस मामले में पांच आरोपियों को सस्‍पेंड किया जा चुका है. इन सभी पर नशे के कारोबियों से सांठगांठ का आरोप है. सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.

जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूवी दिल्‍ली के तैमूर नगर में रविवार को रूपेश नामके शख्‍स की दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी थी. पुलिस की गिरफ्त में आ चुके दोनों हमलवारों ने बताया कि वह तैमूर नगर में ड्रग्‍स लेने गए थे. वहां पर उनका एक महिला के साथ झगड़ा हो गया था. गुस्‍से में दोनों हवा में फायरिंग करते हुए आ रहे थे तभी रूपेश ने उन्‍हें टोका इस पर उन्‍होंने रूपेश को भी गोली मार दी. जांच में पाया गया कि तैमूर नगर में नशे का कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चलाया जा रहा था. इस मामले में अब न्‍यू फ्रेंड कॉलोनी के एसएचओ सुशील कुमार और सब इंस्‍पेक्‍टर राजेंद्र को सस्‍पेंड कर दिया गया है. इससे पहले तीन अन्‍य पुलिसकर्मियों को भी सस्‍पेंड किया जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *