व्हाइट हाउस इस्लामाबाद को अपना नौकर न समझेः इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस्लामाबाद अमेरिकी मांगों के सामने नहीं झुकेगा।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान ने इस्लामाबाद और वाशिंग्टन के मध्य मौजूद तनावों की ओर संकेत करते हुए कहा कि पाकिस्तान अमेरिका से युद्ध नहीं चाहता परंतु वह ज़ोरज़बरदस्ती पर आधारित अमेरिकी नीतियों के सामने नहीं झुकेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार अमेरिका के संबंध में अपने देश की नीतियों को बयान करते हुए कहा कि इस्लामाबाद वाशिंग्टन की नीतियों का अनुयाइ नहीं है और वाइट हाउस के अधिकारियों को चाहिये कि वे इस्लामाबाद को अपना नौकर न समझें।

उल्लेखनीय है कि जब से डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं तब से अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध हर समय से अधिक तनावग्रस्त हो गये हैं।

ज्ञात रहे कि ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ कहा था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इसी प्रकार कहा है कि पाकिस्तान की सरकार अपने पड़ोसी देशों विशेषकर इस्लामी गणतंत्र ईरान, अफगानिस्तान और भारत के साथ मित्रतापूर्ण और अच्छा संबंध चाहती है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा है कि उन समस्त समझौतों को खत्म कर दिया जायेगा जिसमें पाकिस्तानी लोगों के हितों को ध्यान में नहीं रखा गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *