दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने मार्क जुकरबर्ग

फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति वारेन बफे को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स उनसे आगे हैं.

शुक्रवार को फेसबुक के शेयर में आई 2.4 फीसदी की तेजी से मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है. आपको बता दें कि दुनिया के टॉप-3 अमीर टेक्नोलॉजी कारोबार से जुड़े हैं.

34 साल के जुकरबर्ग की संपत्ति- ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, जुकरबर्ग की संपत्ति वारेन बफे से 2536.4 करोड़ रुपये ज्यादा हो गई है. जुकरबर्ग की कुल संपत्ति फिलहाल 8160 करोड़ डॉलर (5.55 लाख करोड़ रुपये) है. आपको बता दें कि वारेन बफे दुनिया के सबसे कामयाब निवेशक है. उन्होंने, कंपनियों के शेयरों में निवेश कर कमाई की हैं. उनकी कंपनी का नाम बर्कशायर हैथवे है.
नए जमाने के करोड़पति-ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों की सम्पति 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है. जो कि किसी भी अन्य क्षेत्र से अधिक है.

साल की शुरुआत में जकरबर्ग को हुआ था नुकसान-डाटा लीक मामले के बाद फेसबुक मालिक मार्क जकरबर्ग का शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूट गया था, और वह अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर आ गए थे. लेकिन इसके फेसबुक ने डेटा लीक को लेकर कड़े कदम उठाने की बात कहीं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और इसीलिए शेयर में तेजी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *