दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फोटो पर किया कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में स्टार्स की शादी पिछले काफी समय से चर्चाओं में छाई हुई हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के बाद कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने अपनी शादी से सभी को चौंकाया हैं। इस लिस्ट में नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया जैसे स्टार्स शामिल हैं। इन्हीं के बीच अब ऐसे स्टार्स भी है जिनकी शादी की खबर लगातार बनी हुई हैं।


हम बात कर रहे है बॉलीवुड के सबसे ब्यूटीफुल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जो अपनी शादी की खबरों में पिछले काफी समय से बने हुए हैं। मीडियारिपोर्ट्स की माने तो ये कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध सकता हैं। वहीं दीपिका को भी कई बार फैमिली के साथ शॉपिंग करते स्पॉट किया जा चुका हैं।

 

इन सबके बीच इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा इशारा कर दिया है जिससे इस कपल की शादी की खबरों पर मुहर लगती नजर आ रही हैं। जी हां दरअसल रणवीर सिंह ने फोटो शेयरिंग साइट इँस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसके ऊपर दीपिका पादुकोण ने कमेंट कर इस बात का सबूत दे दिया है कि रणवीर सिंह केवल उनके और उनके हैं। रणवीर की इस तस्वीर पर दीपिका ने कमेंट किया है माइन। जिसके बाद ये दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं।

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। वहीं जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय में आलिया भट्ट के साथ पर्दे पर नजर आएंगे। दोनों फिल्मों की शूटिंग में फिलहाल रणवीर बिजी हैं। वहीं दिपिका ने फिल्म पद्दमावत के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *