सैफ़ ने माना, करीना बनने वाली हैं मां

मुंबई। फिल्मी दुनिया की मशहूर स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर इस साल के आखिर में अपने पहले बच्चे के माता पिता बन जायेंगे। ये बात खुद सैफ अली खान ने मुंबई में एक बयान के दौरान स्वीकार की है। उन्होंने कहा, ‘‘ दिसंबर तक हमारे घर नन्हा मेहमान आ सकता है। हम अपने चाहने वालों की दुआओं  के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।’’

 Saif Kareena
हाल में इस स्टार जोड़ी के विदेश से लौटने के बाद से ही सैफ़ और करीना के माता पिता बनने को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। उनकी कुछ तस्वीरें भी मीडिया में वायरल हुई थीं। विदेश यात्रा से लौटने के बाद जब मीडिया ने अभिनेत्री करीना कपूर से इस बारे में पूछा तब उन्होंने ऐसी खबर से साफ इनकार किया था।
अभिनेता सैफ अली खान इससे पहले उम्र में अपने से बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी कर चुके हैं और अमृता से उन्हें दो बच्चे- बेटी सारा और बेटा इब्राहीम हैं। क्रिकेटर नवाब पटौदी और मशहूर फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान ने करीना के साथ पांच साल प्रेम संबंध में रहने के बाद अक्तूबर 2012 में शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *