अमिताभ बच्चन ने कविता के जरिए जाहिर की अपनी भावनाएं..

मुंबई। हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने प्रशंसकों के लिए कविता के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की। उन्हें कल पीठ में दर्द के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

श्री बच्चन ने ब्लॉग में लिखा है कि वह शुक्रवार शाम को नियमित जांच के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे थे और अस्पताल जाना उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे वह जारी रखे हुए हैं।

 

श्री बच्चन ने दिल को छूने वाली कविता लिखी और उन्होंने अपने ब्लॉग लिखा है कि जी, हां जनाब मैं अस्पताल जाता हूं, बचपन से ही इस प्रतिक्रिया को जीवित रखा हूं, वहीं तो हुई थी मेरी प्रथम पैदाइशी चित्कार, वहीं तो हुआ था अविरल जीवन का मेरा स्वीकार, इस पवित्र स्थल का अभिनंद करता हूँ मैं, जहां ईश्वर की बनाई प्रतिमा की जांच होती है।

 

 

उन्होंने ब्लॉग में लीलावती अस्पताल जाने का जिक्र करते हुए लिखा कि वह वहां चिकित्सकों से मिले और उनकी बातों से राहत महसूस हुई उन्होंने लिखा, पहुंच गया आज रात्रि मैं लीलावती के प्रांगण में, देव समान दिव्यों के दर्शन करने के लिए मैं, विस्तार से देवी-देवताओं से परिचय हुआ, उनकी वचन-वाणी से आश्रय मिला।-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *