फिल्म पद्मावत के विरोध में प्रदर्शन, तीन दर्जन से अधिक के खिलाफ मामले दर्ज

 संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म पद्मावत के विरोध में रविवार को मध्यप्रदेश के देवास जिला मुख्यालय पर भी करणी सेना ने चक्काजाम और प्रदर्शन किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेना के कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक थाना क्षेत्र में मार्ग पर लगभग चालीस मिनट तक प्रदर्शन किया। इस वजह से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। हालाकि कहीं से भहसक वारदात की खबर नहीं है। पुलिस ने प्रदर्शन की वीडियो रिकार्डिंग भी बनवायी है।

 

सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने औद्योगिक थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *