अमिताभ ने ट्विटर पर की ‘न्यूटन’ की प्रशंसा

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हें फिल्म न्यूटन बेहद पसंद आयी है और लोगों को इसे देखना चाहिए। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ‘न्यूटन’ वास्तविकता दर्शाती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, फिल्म’न्यूटन’ देखी। वास्तविकता दर्शाती फिल्म देखने की आवश्यकता है। कई पहलुओं पर आंख खोलने वाली फिल्म है।

गौरतलब है कि राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘न्यूटन’ की कहानी एक युवा सरकारी क्लर्क के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे माओवादी नियंत्रित शहर में चुनाव ड्यूटी पर भेज दिया जाता है। फिल्म में यह दिखाया गया है कि उसका वैचारिक संघर्ष उसे किस तरह अजीब स्थिति में डाल देता है।

 

अमिताभ को प्रतिक्रिया देते हुए राजकुमार ने कहा, सर आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। हम सभी आपके प्यार और समर्थन के आभारी हैं। अछ्वुत प्रदर्शन से हमें प्रेरणा देते रहें। चरण स्पर्श।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *