डेरा समर्थकों के डर से ट्रेनें ठप्प, रेलवे को 12 करोड़ की चपत

नई दिल्ली, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह मामले की वजह से रेलवे को करीब 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला आने से पहले तमाम रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं और सूत्रों के मुताबिक इस कारण रेलवे को काफी नुकसान हुआ है.
गुरमीत राम रहीम के खिलाफ साध्वी यौन शोषण के मामले में फैसला आने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा जाने वाली 200 से अधिक रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया. पंचकुला में गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक जुटे हुए हैं.
उत्तरी रेलवे के अधिकारी ने बताया, ‘राज्य में कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से शुक्रवार को हरियाणा जाने वाली 201 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं. इसमें 92 एक्सप्रेस और 109 यात्री रेलगाड़ियां हैं.’
रद्द हुई रेलगाड़ियों में जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस, बाड़मेर हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस, फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कालका हिमालयन क्वीन शामिल हैं. डेरा प्रमुख के खिलाफ दुष्कर्म मामले में सीबीआई अदालत का फैसला आने से पहले हरियाणा और पंजाब में तनाव बढ़ गया है.
अदालत के फैसले के बाद किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. हरियाणा में कानून और व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, निम्न ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है:

 

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *