प्रियंका गांधी को हुआ डेंगू, दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया

नई दिल्ली. प्रियंका गांधी को डेंगू हो गया है। बताया जा रहा है कि फीवर की शिकायत के बाद उन्हें 23 अगस्त को यहां सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि प्रियंका की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में सर गंगाराम हॉस्पिटल के चेयरमैन डीएस राणा के हवाले से प्रियंका को डेंगू होने और हॉस्पिटल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की गई है। उनका इलाज चेस्ट मेडिसन डिपार्टमेंट के चीफ कंसल्टेंट डॉक्टर अरूप बसु कर रहे हैं।
बता दें कि गांधी परिवार के मेंबर्स का इलाज गंगाराम हॉस्पिटल में ही हाेता रहा है। पिछले दिनों सोनिया गांधी की तबियत खराब होने पर भी उन्हें इसी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
दिल्ली में इस साल 657 डेंगू के केस आए
इस साल दिल्‍ली के हॉस्पिटल्स में अब तक डेंगू के 657 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। इनमें से 325 मरीज दिल्‍ली के हैं और 332 दूसरे राज्यों के हैं।
साउथ दिल्‍ली म्‍युनिसिपल कारपोरेशन के तहत आने वाले इलाकों में डेंगू के सबसे ज्यादा 64 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।
देशभर में इस साल 36 हजार 635 लोग डेंगू से पीड़ित हैं। इनमें से 58 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *