वुमन कलीग को बचाने के लिए स्विमिंग पूल में कूदे IAS अफसर, डूबने से मौत

ias aashishनई दिल्ली. वुमन कलीग को बचाने के लिए स्विमिंग पूल में कूदे IAS अफसर, डूबने से मौत. यहां एक IAS अफसर की सोमवार रात स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। वह फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में करीब 25 दोस्तों (ट्रेनी अफसरों) के साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला कलीग पूल में गिर गई। उसे बचाने के लिए कुछ अफसर पानी में कूदे, महिला को बचा लिया गया, लेकिन आशीष दाहिया पूल में डूब गए। उनकी फैमिली ने मामले की जांच की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस को शक है कि अफसर शराब के नशे में थे।
पुलिस के मुताबिक, ट्रेनिंग के आखिरी दिन बेर सराय के इंस्टीट्यूट में आईएएस, आईएफएस और आईआरएस अफसरों की पूल साइड पार्टी चल रही थी।
पुलिस ने कहा कि चश्मदीदों ने बताया, ”पार्टी में तैरने का प्रोग्राम था, तभी एक महिला अफसर का पैर फिसला और वह पूल में जा गिरी। उसे बचाने के लिए आशीष समेत कुछ अफसर पहुंचे। महिला अफसर को बचाने के बाद आशीष कहीं नजर नहीं आए। कुछ देर बाद उनकी बॉडी पूल में तैरती दिखी।”
आशीष को उनके फ्रेंड्स फोर्टिस हॉस्पिटल ले गए। हॉस्पिटल में दहिया को मृत घोषित कर दिया गया।।आशीष हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे। उनकी फैमिली ने साजिश की आशंका जताई है और जांच की मांग की। फैमिली के मुताबिक, आशीष अच्छे तैराक थे।
हिमाचल में DSP थे आशीष
बता दें कि 2015 में आईएएस के लिए सिलेक्ट होने से पहले आशीष हिमाचल प्रदेश में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर तैनात थे। आईएएस के लिए चुने जाने पर उन्होंने विदेश सेवा IFS में जाने का मन बनाया और उसे क्लीयर भी किया। कुछ साल पहले ही एक डॉक्टर के साथ आशीष की शादी हुई थी। डीसीपी साउथ ईश्वर सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि अफसर की मौत डूबने से हुई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *